Best Answer - Chosen by Voting
बहुत ही शानदार सवाल है आपका और आपका विश्लेषण बिलकुल ठीक है। अगर चाँद को 'चाँद' लिखते हैं तो 'चाँदनी' को भी ऐसे(चन्द्रबिन्दु ' ँ' के साथ) ही लिखा जाना चाहिए। लेकिन 'चांदनी' हमें देखने को मिलता है।
मैंने जो देखा, उस हिसाब से 'चांदनी' और 'चाँदनी' दोनों सही शब्द हैं।
मैंने जो 1980 में प्रकाशित डिक्शनरी देखी, उसमें शब्द तो 'चांदनी' था, लेकिन उससे जुड़ी जो कहावते हैं उसमें 'चाँदनी' लिखा था। और ऑनलाइन शब्दकोशों के हिसाब से दोनों ही वैध शब्द दिखे।
मैं यह तो बिलकुल नहीं बता सकता कि कौन सा शब्द ज्यादा सही है, because literature and is not my area of expertise :). U really have to ask someone with profound knowledge.
एक और बात, अगर आप चन्द्रबिन्दु ' ँ' का प्रयोग न करके केवल ं का प्रयोग करते हैं तो शब्द को गलत पढ़ने की गुंजाइश रहती है, जैसे
अगर आप 'चाँटा' को चांटा लिखें तो नियम के हिसाब से इसे चाण्टा पढ़ा सकता है :D.
इस हिसाब से आप 'चांदनी' को पढ़ें तो उच्चारण होगा 'चान्द'नी, जैसे ब'न्द'र, अ'न्द'र, ब'न्द'; यहाँ 'न' आ रहा है।
इसलिए, अगर 'चान्दनी' ही कहा जाता है तो 'चांदनी' सही शब्द होगा।
और अगर चाँद-नी कहते हैं तो चाँदनी सही शब्द होगा।
और अगर दोनों तरह से कह सकते हैं तो दोनों ही ठीक हैं :D .