कितनी सारी बातें तुमसे कहनी है
कितनी सारी बातें हैं जो तुमसे कहनी है...
एक बात तुम्हारी बोलती आंखों के लिये
जो मेरी आंखों के रास्ते मेरे दिल से बातें कर जाती हैं
और मुझे पता चलता है तुम्हारे जाने के बाद...
एक बात तुम्हारी हंसी के लिये
जो धडकनों को गुदगुदा जाती है चुपचाप से
और महकती रह्ती है अक्सर मेरी तन्हाईयों में...
एक बात तुम्हारे दिल के लिये
जिसमें छुपा रखा है प्यार तुमने मेरे वास्ते
जो दिख जाता है कभी कभार तुम्हारी बातों में
कितनी सारी बातें हैं कहने को मगर वक्त बहुत कम है
क्यों ना आज की रात हुम गुज़ारें बातों में ही
क्या पता कल फ़िर ये बातें यूं ना रहें
다양한 영어 선생님을 검색해 보세요...

