Cerca tra vari insegnanti di Inglese...
Post
अनुवाद करने की एक कोशिश बँटवारे के सत्तर वर्ष: उपमहाद्वीप को बाँटनेवाले कुछ आँकड़े जैसे भारत ब्रितानी राज से अपनी स्वतंत्रता के सत्तर साल मनाने की तैयारी करता है और दूसरी तरफ़, पाकिस्तान अपने जन्मदिन की, चलिए हम इस एतिहासिक घटना यानी 'बँटवारा' के कुछ आँकड़ों पर नज़र डालें। एक सौ नब्बे - 190 साल तक अंग्रेज़ों ने भारत पर पहले ईस्ट इंडिया कम्पनी के ज़रिए राज किया, फिर आगे चलकर रानी के ज़रिए। लेकिन, 1757 में आधिकारिक रूप से राज हासिल करने से पहले कम्पनी एक सदी से ज़्यादा भारत में व्यापार के कुछ केंद्रों को चलाते आए थे। As India prepares to mark 70 years of independence from the British, and Pakistan the anniversary of its birth, we look at some of the numbers behind this defining event known as Partition. 190 The number of years the British ruled in India, first through the East India Company and then the Crown. The Company, however, had managed trading posts in India for more than a century before assuming more official control after 1757. ...
15 agosto 2017
0
0
हिंदी बोलने के लाइन में मेरे लक्ष्य! भाग १ (इस लेख में हाल के दिनों में कुछ सीखे हुए नए शब्द नज़र आएँगे जिन्हें मैं आज़माना चाहता था) हिंदी सीखने के अपने इस सफर में मैं एक काफी दिलचस्प (मगर थोड़ा सा चिढ़ दिलानेवाला भी! ) मुकाम पर आ पहुँचा हूँ। पूछो क्यों! मेरा यह मानना है (या धारणा भी कहो) कि हिंदी भाषा सीखना बड़े मकान में प्रवेश करने के जैसा है। पहले हम घर से एक दूरी पर खड़े होकर इसकी मनोहरता के नज़ारे का आनंद लेते हैं। फिर दिमाग में आता है कि चलो इसके नज़दीक़ चलें! (यह दर्शरता है हिंदी सीखने का फैसला लेना) एक बार हमारे पहले सीखे शब्द 'नमस्ते' से हमारा बड़ा बड़ा स्वागत किया जाता है तभी से उस मकान के बड़े बड़े दरवाज़े खुल जाते हैं। हम आँगन में क़दम रखकर थोड़ी झिझक, थोड़ी घबराहट महसूस करते हैं (यह दर्शरता है हिंदी सीखने का वह शुरूआती दौर) उसकी सजावट पर टकटकी लगाकर देख हमें आश्चर्य हो जाता है (देवनागरी लिप्पी) जारी ...
9 marzo 2017
5
0
Questo contenuto viola le linee guida della Comunità.27 giugno 2016
4
1
अपनी नयी भाषा बोलने की क्षमता तेज़ करने के कई तरीक़े - भाग दो 'कॉमडी नाइट्स बिताओ' कहा जाता है कि कॉमडी पर हँसना सेहत के लिए अच्छा है। परंतु मेरा माना है कि यह सेहत तक सीमित नहीं है बल्कि हम जो भाषा सीख रहे हैं उसके लिए भी फ़ायदेमंद है। पूछो क्यों... नयी भाषा को अच्छे से पकड़ लेने में कॉमडी सुनना, इस्तेमाल करना, पढ़ना वग़ैरा एक बहुत ही महत्व भूमिका निभाता है। दरअसल, मैंने कॉमडी को अपना निशाना बना रखा है। ज़रा सोचो, किसी हँसाने के लिए भाषा की गहरी समझ रखना बेहद ज़रूरी। इतना ही नहीं, कॉमडी में जूँ की रफ़्तार से बोलना चलेगा नहीं। एक दूसरे का मज़ाक़ उड़ाने में समानेवाले से हमेशा आगे रहना पड़ता है, ज़्यादा तेज़! और जब हम किसी को बड़ी जल्दी से बोलते हुए सुनते हैं तो हमारे समझने का हुनर सुधर जाता है, ना! जहाँ तक मेरी हिंदी सिखने की बात है, कपिल शर्मा जैसे लोगों ने मेरी बहुत मदद की हुई है। उनसे मैंने सीख पाया हैं कि भारतीय लोग किन किन चीज़ों को मज़ाक़िया समझते हैं, और तो और किन किन विषयों से दूर रहना है! शायद कॉमडी में सबसे मीठी हिंदी सुनने को नहीं मिलती और हाँ माना कि अमिताभ जी बहुत साफ़ साफ़ बोलते हैं मगर मोहब्बतें फ़िल्म में इनके 'गुरुकुल' वाले किरदार की तरह कौन बोलता है। जवाब है, चंद लोग। तो मेरे साथी सीखनेवालो, आप जो भी ज़बान सीखने में लगे हुए हों कॉमडी की अहमियत को कभी कम मत समझा करो! किसी को अपनी ही ज़बान में हँसाना दाहिने हाथ का खेल नहीं है। यह एक ऐसा पहलू है जो हमारा समय मिलने लायक है
24 giugno 2016
2
0
अपनी नयी भाषा बोलने की क्षमता तेज़ करने के कई तरीक़े - चाहो तो अपनाकर आज़माओ... मेरा केवल एक ही प्रश्न हुआ करता था - अपनी हिंदी कैसे सुधारूँ यार? कोने कोने से सलाहें लेने के बाद एक दिन मैं इस नतीजे पर पहुँचा था कि कुछ ऐसे सुझाव यानी क़दम हैं जो एक व्यक्ति को रोज़ उठाने हैं। ये आगे दिए गाए हैं: मैं एक एक करके पोस्ट करता जाऊँगा 'कुछ तो बोलो' - बोलने का अभ्यास एक ही दिन को गुज़रने न दें जिसके दौरान आप कम से कम एक दो शब्दों या वाक़ये का उच्चारण न करें। हमारी नयी सीखी हुई भाषा बोलने की क़ाबिलियत एक माँस-पेशी के सामान होती है - जितना ज़्यादा हम उसे भार उठवाएँगे उतना ज़्यादा बह बढ़ती जाएगी। पहले, और आज भी, मैं दर्पण के सामने ख़ुद से वार्तालाप करता था। (रेकर्ड के लिए - मैं पागल नहीं हूँ, क़सम से...) मैं सवाल पूछकर इसका कोई बिना तैयार किए जवाब देता। ऐसा करके मेरा अभ्यास करने का कोई साथी ना होते हुए भी मैं अपने आप के बोलने के अवसर बनाता हूँ। साथ ही साथ मैं किसी फ़लाँ चीज़ या विषय को चुनकर उस पर कुछ समय तक बस बात करूँगा। मसलन, 'दरवाज़ा'। आप कितने समय तक इस मामूली चीज़ पर ही बात कर सकते हैं? और यदि ऐसा करते समय आप किसी चीज़ को समझा ना पाते, या मन कुछ बोलना चाहे पर मुँह इजाज़त नहीं देता तो उसी बात पर कुछ खोजबीन करो। ख़ुद से पूछो 'यह बोलना नहीं आता तो क्यों नहीं?' इस तरह आप 'ख़ास तौर से' वाला अध्ययन कर रहे होंगे। देखिए, सौ बात की एक बात है। तैरना किताब पढ़ने से नहीं, पानी में कूदके हाथ-पाँव लहराने से सीखा जाता है। भाषा के जानकार मत बनिए, बल्कि भाषी बनिए।
24 giugno 2016
3
0
शुद्ध हिंदी या फ़िल्मी? एक कश्मकश दोस्तो (मित्रो), मैं एक बात को लेकर उलझन में हूँ। मेरे मन में यह सवाल काफ़ी समय से घूम रहा है कि हम गोरों को किस प्रकार की हिंदी बोलनी, लिखनी यहाँ तक सुननी चाहिए? मेरे लिखने से या शब्दों के चुनाव से शायद पढ़नेवाले को ऐसा लगे कि ज़्यादा औपचारिक हिंदी की लाइन में हूँ। लेकिन एक बात जानिए: आज तक ही मुझे उस सवाल का जवाब नहीं मिला जो मैं ढूँढता हूँ। आख़िर हिंदी है क्या? उसे राष्ट्रीय भाषा बोलो, तो ढेर सारे ग़ुस्से लोग नारे लगाएँगे जब कि इंडिया भर में पहाड़ पर खड़े शाहरूख खान को हिंदी रोमानी डाइयलोग मारते हुए देखते देखते सिनमा हॉल में तीन घंटे काटेंगे! सारी स्कूली किताबें कहेंगी कि 'कृपया' का 'उपयोग' करना 'उचित' होता है। मगर, प्लीज़, ऐसी भाषा सुनने को कहाँ मिलती है यार! भले ही मेरी इस तरह ना बोलने की हर कोशिश रहती है फिर भी किसी हिंदी भाषी से मिलते समय दस में नौ लोग कहेंगे कि 'आप बहुत फ़ोर्मल बोलते हैं।' अच्छा? तो बताओ फिर, मुझे किस तरह बोलना है! मेरे को मुन्ना भाई की मिसाल पे चलना है क्या? या फिर दिल्ली के संसद में किसी वक़्ता का अनुकरण करना चाहिए? लगभग सभी हिंदी अध्यापकों का माना है कि कविता से मेरी हिंदी सुधार जाएगी। ठीक है पढ़ूँगा, पर क्या सचमुच हरविंद राय बच्चन की पंक्ति रोड पर गन्ने का रस माँगते समय क्या काम आएगी! समय का बरबाद? सौ बात की एक बात है, ऐसी हिंदी बोलना सिखना जो दिल को छू जाए, सबों को समझ में आए, जिससे काम हो जाए या जो सभी को भा जाए ...यह तो लोहे का छना चबाने के बराबर। चर्च करो! विल
18 febbraio 2016
9
1