Tìm kiếm từ nhiều giáo viên Tiếng Anh...
India flagNeal
Hindi Short stories - 1 Purely for practice purpose पूरी कहानी- एक बार गर्मी का मौसम था | जेठ की दोपहर थी | आकाश से आग बरस रही थी | सभी प्राणी गर्मी से घबरा कर अपने आवासों में आराम कर रहे थे | पक्षी अपने-अपने घोसलों में दोपहरी काट रहे थे | ऐसे समय में एक कौआ प्यास से छटपटा रहा था | वह पानी की तलाश में इधर-उधर उड़ रहा था, परंतु उसे कही पानी ना मिला | अंत में वह एक बाग में पहुँचा | वहाँ पानी का एक घड़ा पड़ा था | कौआ घड़े को पा कर बहुत प्रसन्न हुआ | वह उड़ कर घड़े के पास आया | उसने पानी पीने के लिए अपनी चोंच डाली, परंतु घड़े में पानी बहुत कम था | उसकी चोंच पानी तक ना पहुँच सकी | उसके सब प्रयत्न व्यर्थ रहे | तब भी उसने आशा ना छोड़ी | उसी समय उसको एक युक्ति सूझी | वहाँ बहुत से कंकर पड़े थे | उसने एक-एक कंकर घड़े में डालना शुरू कर दिया | थोड़ी ही ढेर में पानी उपर आ गया | कौआ बड़ा प्रसन्न हुआ | उसने जी भर कर पानी पिया और ईश्वर का धन्यवाद दिया | निष्कर्ष- (क) जहाँ चाह वहाँ राह | (ख) आवश्यकता आविष्कार की जननी है | (ग) यत्न करने पर कोई-न-कोई उपाय निकल आता है |

Bài chữa · 0

Đừng bỏ lỡ cơ hội học ngoại ngữ ngay tại nhà. Hãy xem danh sách các gia sư ngôn ngữ giàu kinh nghiệm của chúng tôi và đăng ký buổi học đầu tiên ngay hôm nay!

Bắt đầu học hôm nay