Tìm kiếm từ nhiều giáo viên Tiếng Anh...
Các bài đăng
भारतीय भोजन - भारत का हर राज्य अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। हर राज्य की अपनी विशेषताएँ हैं। हर राज्य के भोजन की भी अपनी खासियत है। दक्षिण भारत में जहाँ चावल प्रमुख भोजन है वहीं उत्तर भारत में गेंहू प्रधान भोजन बनता है। राजस्थान जाना जाता है अपनी दाल - बाटी के लिए तो कर्नाटक बीसी बेले भात के लिए। दिल्ली की चाट आप चाटते रह जायेंगे तो पंजाब के छोले कुलचे भी कुछ काम नहीं हैं। गुजरात का खमण ढोकला प्रसिद्ध है तो महाराष्ट्र का श्रीखंड। समोसे और मसाला दोसे ने तो दुनिया भर में अपनी जगह बना ही ली है। इन विविधताओं के बीच 140 करोड़ लोग इस भारत भूमि, अपनी मातृभूमि में एकता से रहते हैं। Indian Cuisine - Every state of India is known for its unique culture. Every state has its own characteristics. Each state's food also has its own specialty. While rice is the staple food in South India, wheat is the staple food of North India. Rajasthan is known for its dal-baati and Karnataka for Bisi Bele Bhaat. If you keep on licking the chaats of Delhi, then the Chole-Kulcha of Punjab is also irresitable. If Khaman Dhokla of Gujarat is famous then Shrikhand of Maharashtra is also exceptional. Samosas and Masala Dosa have already made their place all over the world. Amidst these diversities, 140 crore people live in unity in this land of India, their motherland.
11 tháng 9 năm 2022
0
0